
Ranchi: दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में चल रहे विकास कार्याे के कारण ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण कुछ ट्रेनें रूट में बदलाव किया गया है. इस संबध में रांची रेल मंडल ने सूचना जारी की है. जिसमें बताया गया है कि ट्रेन संख्या 13351 धनबाद अलपुझा एक्सप्रेस एक जनवरी से 14 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें: एक से तीन जनवरी के बीच राज्य में बारिश की संभावना, जनवरी में बढ़ेगी ठंड
ट्रेन संख्या 22837 हटिया एर्णाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन एक जनवरी और आठ जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का एलुरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. ट्रेन संख्या 18637 हटिया सर एम विश्वईश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस छह जनवरी और 13 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 12835 हटिया सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस दो, सात, नौ और 14 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.




