
Ranchi: डुमरी उपचुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग झारखंड सरकार के कार्यो को लेकर अप्रसन्नता प्रकट की थी. इसका खुलासा तब हुआ जब निर्वाचन आयोग गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को तबादला से संबंधित पत्र भेजा है. निर्वाचन आयोग ने इस मामले को लेकर फिर से एक बार सरकार को आगाह किया है. जिसके बाद झारखँड में ताबड़तोड़ तबादला शुरु हो गया है.
इसे भी पढ़ें: यूपी के देवबंद में पढ़ाई कर रहे झारखंड के मो. तलहा मजहर ने दी इंशाअल्लाह बहुत जल्द दूसरा पुलवामा होने की धमकी, अब पुलिस की हिरासत में
निर्वाचन आयोग के पत्र के अनुसार लोक सभा आम चुनाव, 2024 के दृष्टिगत अपने गृह जिला अथवा पदस्थापन स्थान में विगत 4 वर्षों में तीन वर्ष पूरा करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों को स्थानांतरित करने का निदेश दिया गया है तथा इसके लिए Cut of Date 30/06/2024 निर्धारित की गई है.भारत निर्वाचन आयोग के पत्र की कंडिका 5.3 में पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में विस्तृत मापदण्डों का उल्लेख किया गया है.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न डुमरी विधानसभा उप चुनाव के समय पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण, पदस्थापन से संबंधित मामलें का उल्लेख करना प्रासंगिक है कि उक्त उप चुनाव के दौरान अंतिम समय में लगभग 300 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण, पदस्थापन का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था. जिसपर भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी अप्रसन्नता प्रकट की थी. अतः उक्त परिप्रेक्ष्य में अनुरोध है कि यथा शीघ्र स्थानांतरण से संबंधित परिपक्व मामलों की समीक्षा करते हुए 31 जनवरी के पूर्व स्थानांतरण, पदस्थापन की प्रक्रिया को सम्पन्न करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन 31 जनवरी के पूर्व इस विभाग को उपलब्ध कराया जाए.




