JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : डीबीएमएस स्कूल की मनमानी का मामला तूल पकड़ा, उपायुक्त से शिकायत

Jamshedpur : शहर में निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है. इस बीच कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल की एक बड़ी मनमानी सामने आयी है. मामला स्कूल प्रबंधन की ओर से 11वीं के छात्रों से नामांकन के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर 8 हजार 355 रुपये लेने का है. इसके खिलाफ गुरुवार को मानगो प्रखंड कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंच उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा.

कांग्रेसियों का कहना है कि लगभग सभी निजी स्कूलों द्वारा किसी न किसी रूप से अभिभावकों का दोहन किया जा रहा है. वहीं इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं. कांग्रेसियों ने बताया कि कदमा स्थित डीबीएमएस प्रबंधन की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर अभिभावकों से ली जा रही राशि कहीं से भी तर्क संगत नहीं है. स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों राशि नदीं देने पर विद्यालय में नामांकन नहीं लेने की बात कही जा रही है. इसे काग्रेंसियों ने स्कूली शिक्षा का अति व्यावसायीकरण करार दिया. उन्होंने उपायुक्त से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दिया है कि अगर इस मामले में प्रशासनिक की चुप्पी कायम रहेगी तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी.

ये भी पढ़ें- Manpripal Singh murder case Jamshedpur : मनप्रीत हत्याकांड से आक्रोशित सिख समाज को एसएसपी का आश्वासन, कहा-पुलिस कर रही जांच, जल्द मिलेगा रिजल्ट

Related Articles

Back to top button