ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : मनोहरपुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Chakradharpur : मनोहरपुर पूर्वी पंचायत टोला साइडिंग पुरनापानी निवासी 22 वर्षीय युवती लीडिया हेंब्रम ने गुरुवार दोपहर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने दो छोटे भाई 14 वर्षीय आशीष हेंब्रम और 18 वर्षीय अभिषेक हेंब्रम के साथ रहती थी. इनके माता पिता बहुत पहले ही गुजर चुके है. युवती के घर की माली हालात अच्छी नहीं थी. इस लिए युवती मनोहरपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करती थी. फिलहाल युवती एक महीने से बीमार रहने के कारण काम पर नहीं जा रही थी. इस कारण से युवती अपने इलाज और अपने दोनों छोटे भाई का खर्च चलाने के लिए परेशान रहती थी.

युवती का छोटे भाई अभिषेक इंटर का छात्र है और पढ़ाई के साथ साथ मनोहरपुर स्थित गैरेज में पार्टटाइम काम करता है. वहीं अभिषेक से छोटा भाई आशीष दसवीं का छात्र है. गुरुवार को अभिषेक काम पर गया हुआ था और आशीष सरकारी राशन लेने दुकान गया हुआ था. इसी बीच युवती ने अपने कमरे में ओड़नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद आशीष जब घर राशन लेकर लौटा, तो घर का दरवाजा बंद देखा. बंद दरवाजे को बाहर से धक्का देने पर खुल गया. कमरे में अपनी बहन को फंदे पर झूलता देख भाई सन्न रह गया. भाई ने अपने घर के आसपास के लोगों की मदद से युवती को नीचे उतारा गया और उसे मनोहरपुर सीएचसी अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मनोहरपुर पुलिस स्थानीय मुखिया व ग्राम के प्रबुद्ध लोगों से जानकारी प्राप्त कर मामले की जांच में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें- Manpripal Singh murder case Jamshedpur : मनप्रीत हत्याकांड से आक्रोशित सिख समाज को एसएसपी का आश्वासन, कहा-पुलिस कर रही जांच, जल्द मिलेगा रिजल्ट

Related Articles

Back to top button