GiridihJharkhand

गरीब कल्याण योजना में बिचौलियों पर केन्द्र सरकारी की नजर : अन्नपूर्णा देवी

Giridih: केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े परिसंप्तियों के वितरण समारोह में शामिल होने गिरिडीह पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना में पूरे राज्य में बिचलियों की नजर है. अब भी गिरिडीह में बड़े पैमाने पर गरीब कल्याण अन्न योजना में अधिकारी और बिचौलियों ने लूट मचा रखा है.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur : होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सही तरीके से अन्न योजना का लाभ गरीबों तक नही पहुंच रहा. जबकि महामारी से गरीबों के हालात को ठीक करने के लिए ही अन्न योजना को पीएम मोदी ने शुरू किया. बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा इसी महामारी के बीच पीएम मोदी ने लोकल फॉर वोकल का नारा एक नागरिक के बीच सिर्फ इसलिए दिया की देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके. इसके लिए पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया. जिसे महिला द्वारा किए जा रहे उत्पादन एक एक लोग इस्तेमाल कर सके.

 

Related Articles

Back to top button