
Ranchi: कांके के चामा में जिस जमीन पर कई अधिकारियों और रसूखदारों का आलीशान भवन बन रहा है, उसके लिए जमीन का इंतजाम फरेब और धोखे की नींव पर की गयी. पहले समझाया. नहीं माने तो डराया और आखिर में धोखे से आदिवासियों से उनकी जमीन ले ली. कुछ को तो तय की गयी मामूली रकम भी माफिया ने नहीं दी. आदिवासियों से जमीन छीननेवाले और कोई नहीं बल्कि व्हाइट कॉलरवाले लोग हैं. इनमें से एक का नाम जो आदिवासियों की जुबान पर रहता है, वो है आलोक कुमार. ये वही आलोक कुमार हैं, जो झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) खेलगांव में सीईओ के पद पर थे. अपने पद पर बने रहने के दौरान उन पर एक बड़े घोटाले का आरोप लगा. जिसकी जांच कोल इंडिया लिमिटेड की विजिलेंस टीम कर रही है. इसके बाद सीसीएल में GM Environment के पद पर रहे. दो महीने पहले इनका तबादला CMPDI हो गया है.
इसे भी पढ़ें – अर्थव्यवस्था की हकीकत सामने है, मोदी की नीतियां जिम्मेदार, जानें- क्या कहते हैं बड़े अर्थशास्त्री
वीडियो देखें कैसे आलोक कुमार ने रीना को रोने पर मजबूर किया है
अपने दर्द का इजहार करते वक्त चामा मौजा की एक आदिवासी महिला बिलख-बिलख कर रोने लगती है. उसे यह तक नहीं पता है कि आलोक कुमार करता क्या है. भोली-भाली रीना कहती है कि आलोक कुमार दरभंगा हाउस में बैठते हैं. वो कई बार उनसे मिलने उनके दरभंगा हाउस के कार्यालय गयी है. कभी मुलाकात होती थी और कभी दिन भर बैठने के बावजूद आलोक कुमार उनसे मुलाकात नहीं करते थे. रीना को उसके घर का भी पता मालूम है. कई बार रीना ने अपने पैसे के लिए आलोक कुमार की चौखट पर अपना सिर रगड़ा, गिड़गिड़ायी. लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ. भोली-भाली रीना से पूछने पर कि आलोक कुमार क्या करते हैं. वो कहती है कि वो डीएसपी होंगे. इसके पीछे रीना का तर्क है कि उनका घर पुलिस लाइन के पास है. इसलिए शायद वो पुलिस में हों. लेकिन आलोक कुमार जब धोखे से गरीब आदिवासियों की जमीन छीन रहे थे, वो सीसीएल में अधिकारी थे. रीना बताती है कि कैसे लालच देकर जमीन के कागजों पर आलोक कुमार ने साइन कराये. वो भी वैसी जमीन के कागजात पर जो सीएनटी एक्ट के अंतर्गत आती है. उसके आंसू बताते हैं कि कैसे बिना बाप की वो बेटी अपनी मां जो रेजा का काम करती है, उसके साथ इस आस में है, कि उसे एक दिन उसके हक का पैसा मिलेगा. क्योंकि अब जमीन जा चुकी है. इसलिए अब सिर्फ आस ही बची है. उसके कुछ रिश्तेदारों को आलोक कुमार ने पैसा दिया है. क्योंकि उनके घर में जवान मर्द थे. लेकिन रीना के हाथ कुछ नहीं लगा.
इसे भी पढ़ें – देखें VIDEO : आखिर किस वजह से बीच सड़क पर भिड़ गयीं लड़कियां!



