
Jamshedpur : शहर में वीमेंस कॉलेज के पास किसी बात को लेकर लड़कियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गयी. वे एक दूसरे को गाली-गलौज करते हुए और बाल खींचते हुए मारने-पीटने लगीं. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : नगर निगम के सहायक अभियंता 17 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
लड़कियों के बीच यह झगड़े की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. सूत्रों के मुताबिक यह झगड़ा ब्वायफ्रैंड को लेकर हुआ है. कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है. मारपीट के बाद लड़कियां फरार हो गयीं. लिहाजा किसी की पहचान सामने नहीं आयी है.
इसे भी पढ़ें : लातेहार: एसीबी ने घूस लेते मनिका एसआई को पकड़ा, खिड़की से कूदकर फरार हुआ SI




