West Bengal

दुर्गापुर के नामी होटल में शिक्षक की रहस्यमय मौत, बदनामी के डर से मामला छिपाने का प्रयास

Durgapur : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित एक नामी होटल के कमरे में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने को लेकर रहस्य बरकरार है. राजश्री चटर्जी (48) आसनसोल के निवासी बताये जाते हैं. वर्ष 2011 में दुर्गापुर के स्थित महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.

राजश्री के साथ कमरे में डीपीएल कॉलोनी की 30 वर्षीय एक महिला के रहने को लेकर कई प्रश्न उभरने लगे हैं. हालांकि होटल प्रबंधन शिक्षक की मौत अस्पताल में होने का दावा कर रहा हैं. दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि राजश्री की मौत अस्पताल में दाखिल होने के पहले ही हो चुकी थी. होटल प्रबंधन बदनाम होने के भय से मामले को छुपाने का प्रयास कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : नियमों की अनदेखी कर हुई बीएड काउंसिलिंग, अब फिर से कराने की उठ रही मांग

दो दिन पहले ऑनलाइन बुक किया था कमरा, गलत पता दिया था

उल्लेखनीय है कि निजी होटल में राजश्री व उक्त महिला ने 2 दिन पहले कमरा संख्या 208 ऑनलाइन बुक किया था.  सोमवार की सुबह करीब 10 बजे महिला ने होटल के सर्विसमैन को राजश्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी. होटल के कर्मियों ने आनन-फानन में राजश्री को गांधी मोड़ के समीप एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और सूचना दुर्गापुर थाना को दी.

खबर पाकर पुलिस ने राजश्री का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बिधाननगर महकमा अस्पताल भेज दिया. राजश्री की मौत होटल में हुई अथवा अस्पताल में?  राजश्री के साथ उक्त महिला कौन थी? दोनों ही अपना गलत परिचय पत्र देकर होटल बुक किये थे इसको लेकर भी होटल कटघरे में है. रहस्य बरकरार है.

राजश्री ने अपना ठिकाना  आसनसोल दर्ज कराया था. घर का पता भी गलत है. उक्त महिला जो दुर्गापुर के डीपीएल कॉलोनी में रहती है वहां का कोई नहीं मिला. इन सारे घटना चक्र को लेकर होटल में देह व्यवसाय होने का भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : धनबादः पत्रकार की पुत्री पर बदमाशों ने किया एसिड से हमला, पीएमसीएच में चल रहा इलाज

‘पैदल ही होटल से निकले थे राजश्री’

इस संदर्भ में होटल के मैनेजर शांतनु रंजन पाल ने बताया कि व्यक्ति अस्वस्थ हो जाने पर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल जाने के क्रम में वह पैदल ही होटल से निकला था. वहीं अस्पताल के एमडी डॉ जयदीप भादुरी का कहना है कि मरीज मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था.

महकमा अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर देवब्रत दास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के प्रथम स्टेज पर राजश्री की मौत हार्ट अटैक होने के कारण हुई है. इस संदर्भ में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

इसे भी पढ़ें : पढ़े-लिखे युवाओं को 20 करोड़ का चूना लगा भागी स्मोक कंपनी, ज्यादातर युवतियां शिकार

Related Articles

Back to top button