
Ranchi : 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ब्यूरोक्रेसी में भी कई बदलाव किये जायेंगे. अफसरों को मुख्य सचिव और प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति भी दी जायेगी. छह जिले के उपायुक्तों को भी इधर से उधर किये जाने की संभावना है. सरकार में इसकी तैयारी भी चल रही है. वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को इधर से उधर किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – News Wing Impact: सीएस ने सीएम को कोयला चोरी व लचर बिजली व्यवस्था की दी जानकारी, वितरण निगम के एमडी तलब
कैसे होगा फेरबदल और कैसे मिलेगी प्रोन्नति
राज्य के दो वरीय अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने की अनुमति मिल गई है. इसमें मुख्य सचिव रैंक के अफसर इंदूशेखर चतुर्वेदी और गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे का नाम शामिल है. इंदू शेखर चतुर्वेदी फिलहाल वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. जबकि रहाटे गृह विभाग के साथ कार्मिक विभाग की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. रहाटे 24 मई को विरमित हो जायेंगे.
उन्हें केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में एडशिनल सेक्रेट्री बनाया गया है. इनकी जगह दूसरे अफसरों को पदस्थापित किया जायेगा. वहीं इंदूशेखर चतुर्वेदी के जाने के बाद एक अफसर को सीएस रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी. वहीं रहाटे की जगह एक अफसर को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – कोयले का काला खेलः जब्त कोयले की लोडिंग के लिए पकड़े गये पेलोडर का इस्तेमाल
सीएस रैंक की दौड़ में दो अफसर
मुख्य सचिव रैंक की रेस में दो अफसर हैं. इसमें 1991 बैच के अफसर एपी सिंह और 1993 बैच के अफसर अविनाश कुमार शामिल हैं. वहीं प्रधान सचिव रैंक के तीन अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
जिसमें 1990 बैच के मुखमित सिंह भाटिया, 1992 बैच की निधि खरे और 1991 बैच के शैलेश सिंह का नाम शामिल है. शैलेश सिंह फिलहाल दो साल के स्टडी लीव पर हैं. वहीं 1990 बैच के रहाटे 24 मई को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिये विरमित हो जायेंगे.
इसे भी पढ़ें – फिर शुरु हुआ जामताड़ा के मिहिजाम के रास्ते हर रात 25 ट्रक अवैध कोयला पार कराने का कारोबार
प्रधान सचिव के रेस में भी कई अफसर
कई अफसरों को प्रधान सचिव रैंक में भी प्रोन्नति मिल सकती है. जिसमें केके सोन, अजय कुमार सिंह, आलोक गोयल, राजीव अरूण एक्का, अजय कुमार सिंह, डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, हिमानी पांडेय, अराधना पटनायक, राहुल शर्मा, वंदना डाडेल, विनय चौबे, सुनील कुमार, पूजा सिंघल, अमिताभ कौशल, सत्येंद्र कुमार सचिव रैंक के अफसर हैं. इनमें से किसी को भी प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति मिल सकती है.
इस साल सीएस रैंक के दो अफसर होंगे रिटायर
इस साल झारखंड कैडर के दो सीएस रैंक के अफसर रिटायर हो जायेंगे. इसमें केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और बीके त्रिपाठी 30 अगस्त को रिटायर होंगे. वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात राजीव कुमार फरवरी 2020 और वर्तमान मुख्य सचिव डीके तिवारी 31 मार्च 2020 को रिटायर होंगे.
इसे भी पढ़ें – बिजली आपूर्ति बदतर होने के सबूत: चार सालों में औद्योगिक इकाइयों में प्रतिमाह 1.10 लाख लीटर डीजल की बढ़ी खपत




