JharkhandLead NewsRanchi

10 घंटे पूछताछ करने के बाद ईडी ने IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को छोड़ा, 50-60 सवाल दागे

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियोें ने आईएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से करीब दस घंटे की पूछताछ करने के बाद रात 9.00 बजे के करीब छोड़ दिया. ईडी ने पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह से करीब 50 से 60 सवाल दागे हैं. इन सभी सवालों के जवाब से ईडी को काफी दुविधा हो रही है. इसके बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की मुसीबतें बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें : पूजा सिंघल प्रकरण पर चोरी और सीनाजोरी कर रहा है JMM :  BJP

आपको बता दें कि ईडी की कार्रवाई में इनकम टैक्स की इंट्री हो गयी है. इनकम टैक्स के अफसरों को बुला लिया गया है. पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा लगातार मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह और पति अभिषेक झा से लगातार क्रॉस क्वेश्चन कर रही है. इसमें मुख्य फोकस सीए के पास से मिला कैश कहां से आया और उसके स्रोत को लेकर है. अभिषेक झा से यह पूछा गया कि पल्स अस्पताल में जो पैसा इनवेस्ट हुआ है, वह कहां से आया. क्या इस हॉस्पिटल को खड़ा करने में उनकी पत्नी पूजा सिंघल का भी रोल है. अभिषेक झा से यह पूछा गया कि अस्पताल में 123 करोड़ से अधिक का इन्वेस्टमेंट हुआ और कर्ज केवल 23 करोड़ का ही दिखाया जा रहा है, तो बाकी राशि कहां से आयी. क्या इसमें पूजा सिंघल की भी कोई भूमिका है. इन तमाम सवालों का जवाब अब तक ईडी को नहीं मिल पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक झा को मनी लॉड्रिंग केस में गिरफ्तार किया जा सकता है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पल्स अस्पताल को सील किये जाने की बात भी कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें : 67th BPSC PT Exam Canceled: बीपीएससी की पीटी परीक्षा रद्द, एग्जाम से पहले पेपर आउट होने पर हुआ था बवाल

Related Articles

Back to top button