BiharLead NewsNEWSTOP SLIDER

67th BPSC PT Exam Canceled: बीपीएससी की पीटी परीक्षा रद्द, एग्जाम से पहले पेपर आउट होने पर हुआ था बवाल

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग ने रविवार को हुई पीटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया है. पेपर लीक होने के बाद आयोग ने यह फैसला किया है. गौरतलब है कि रविवार को 67वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा थी.
बता दें कि आज रविवार को 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा के लिए राज्य में कई जगहों पर सेंटर बनाए गए थे. इसी क्रम में बिहार के आरा के एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा की खबर आई. शहर के कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी का सेंटर था. यहां बिहार के विभिन्न जिलों और अलग-अलग राज्यों से परीक्षार्थी पहुंचे थे, लेकिन केंद्र पर समय से पेपर नहीं मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया.

इस दौरान छात्रों ने केवल दो कमरों को बंद करके परीक्षा लेने का आरोप लगाया है. परीक्षार्थियों ने कहा कि जब उन्हें प्रश्न पत्र नहीं मिला और लेट हुआ तो वे अपने कमरे से बाहर निकले. इसके बाद देखा कि सेंटर पर दो ऐसे कमरे हैं जो बंद हैं लेकिन वहां परीक्षार्थी बैठे हुए हैं. वो परीक्षा भी दे रहे हैं.

आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वायरल प्रश्न पत्र की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था. आठ मई 2022 को ही रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी गई है. इसके आधार पर परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. वायरल प्रश्न पत्र के मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी. इसके लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है.

इधर, बीपीएससी के सचिव जिऊत सिंह से ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद व्यक्तिगत रूप से जानकारी मिली कि सी सेट के प्रश्न पत्र वायरल हुए हैं. इस प्रश्न पत्र की पुष्टि कराई गई तो पता चला कि जो प्रश्न पत्र दिया जाना है वही वायरल हुआ है. वायरल होने की टाइमिंग की जांच की जा रही है. हालांकि आयोग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आगे यह परीक्षा कब ली जाएगी.

बीपीएससी का क्वेश्चन पेपर लीक होने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था. परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के मेल आईडी पर वायरल क्वेश्चन पेपर की कॉपी अटैच कर भेज दी थी. इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से भी संज्ञान लिया गया है और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कड़े रुख के कारण ही बीपीएससी ने तत्काल परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : BPSC की पीटी परीक्षा का पेपर लीक, मैच कर गए सोशल मीडिया में वायरल हुए प्रश्न 

इसे भी पढ़ें : चतरा सदर अस्पताल : डीएस की मनमानी से हॉस्पिटल के स्टाफ परेशान

Related Articles

Back to top button