ChatraJharkhand

भारतमाला परियोजना की मुआवजा राशि रैयतों को भुगतान करने का निर्देश

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि के वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में सर्व प्रथम रैयतों का मुआवजा भुगतान, विवादित भूमि, जिसमें हंटरगंज, चतरा, पत्थलगड्डा और सिमरिया क्षेत्र के अंचल अधिकारी से क्रमवार कई महत्वपूर्ण जानकारी ली गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. विवादित भूमि को लेकर उन्होंने कहा जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में विवादित भूमि का प्रतिवेदन भेजें जिससे सुनवाई की प्रक्रिया जल्द हो सके. बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक भारत माला परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का भुगतान 157 करोड़ में से लगभग 100 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है. इसपर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द जल्द शत प्रतिशत रैयतों का भुगतान करने का निर्देश दिए. साथ ही अधिग्रहीत भूमि में संरचना का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, सभी संबंधित अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button