
RANCHI : रांची की लोअर बाजार पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मो चांद, मो अमन उर्फ सुल्तान और मो वसीम शामिल है. तीनों अपराधी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. तीनों अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, गोली, चाकू और उस्तरा बरामद किया गया है. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि तीनो अपराधी किसी व्यक्ति की हत्या करने के लिए बंग्लामुखी मंदिर के पीछे गली में हथियार के साथ जुटे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस तीनों अपराधियों से लगातार पूछताछ कर रही है. आरोपियों के यह जानने का प्रयास कर रही है कि वे किसी हत्या की योजना बना रहे थे.
इसे भी पढ़ें : ओझा-गुणी के आरोप में मंगरु को बारी-बारी ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस की तत्परता से बची जान
हत्या की योजना बना रहे थे अपराधी
सिटी डीएसपी ने बताया कि एसएसपी को लोअर बाजार थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की सूचना मिली. इसके बाद थानेदार संजय कुमार के नेतत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने बंग्लामुखी मंदिर के पीछे गली में जब पहुंची तो पुलिस को देखकर तीनो अपराधी भागने लगे. जवानों ने खदेड़कर तीनों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि पकड़े गएअपराधी लूटपाट या फिर हत्या की योजना बना रहे थे.
इसे भी पढ़ें : आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म करते हुए बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दे महीनों करते रहा यौन शोषण
शातिर अपराधी चांद कई बार जा चुका है जेल
चर्च रोड काली मंदिर रोड में रहने वाले शातिर अपराधी मो चांद हत्या व छिनतई समेत कई मामलों में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ लोअर बाजार थाने में कई मामले दर्ज हैं. छानबीन में पुलिस को यह जानकारी मिली कि आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए शातिर चांद अपना अलग गिरोह तैयार कर रहा है.




