GiridihJharkhand

गिरिडीह में कुत्तों के झुंड ने नवजात को नोच कर मारा, ग्रामीणों की नजर पड़ने से पहले हुई नवजात की मौत

Giridih : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के रातदीह गांव में कुत्तों के झुंड ने एक नवजात को नोच कर उसे जान से मार दिया. सोमवार सुबह जब तक स्थानीय ग्रामीण कुछ समझ पाते कि कुत्तों का झुंड किसे  नोच रहा है तब तक वे उसे मार चुके थे. ग्रामीण वहां पहुंचे और कुत्तों को भगाया.

नवजात को किसने फेंका यह पता नहीं चल पाया है. वहां पास में ही नर्सिंग होम है, जिसकी दीवार के पीछे उसे फेंका गया था. इसका पता लगाने में ग्रामीण भी जुटे हैं. लेकिन चर्चा अवैध संबध के कारण हुए बच्चे का जन्म लेने से जुड़ा बताया जा रहा है. चर्चा इस बात को लेकर भी है कि अवैध संबंध के दौरान हुए गर्भवती होने के बाद किसी महिला ने बेंगाबाद के नर्सिंग होम में गर्भपात कराया और नवजात को वहीं फेंक दिया. इधर ग्रामीण ने नवजात को बोरे में उठा कर उसे दफना दिया.

Related Articles

Back to top button