Crime News

पलामू पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग मामले में 6 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Ranchi : पलामू जिले में क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम द्वारा निरंतर आसूचना संकलन और छापामारी की जा रही थी, जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम अशफाक खान, कुश कुमार यादव,दीपक कुमार भुईया, गुलशन कुमार विश्वकर्मा, आशिफ अहमद उर्फ राजा खान और फरहान कुरैशी उर्फ शैलू कुरैशी हैं.

1 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर-सलतुआ रोड पर 5-6 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरती अहरा के पास तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुजीत सिन्हा गैंग के लिए काम करते हैं और करसो स्थित क्रेशर मालिक द्वारा रंगदारी देने में देरी करने पर फायरिंग करने जा रहे थे. साथ ही, उन्होंने 29 नवंबर को डोकरा-चांदो क्रेशर में फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनके पास से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

Related Articles

Back to top button