JharkhandKoderma

Koderma : पुलिस विभाग के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में लोगों ने रखी समस्याएं

जमीन विवाद व महिला प्रताड़ना के मामले आये सामने

Koderma : पुलिस विभाग की ओर से बिरसा मुंडा सभागार में मंगलवार को आमजनों के शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण को लेकर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, एसपी अनुदीप सिंह, एसडीओ रिया सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा. इसमें सर्वाधिक जमीन से जुडे, दहेज और महिला प्रताडना से जुडे मामले सामने आए. इस दौरान डीआईजी श्री पटेल ने नए कानून की जानकारी देते हुए कहा कि घटना की अब किसी थाना में मामला दर्ज कराया जा सकता है. दर्ज मामले के बाद संबंधित थाना में ट्रांसफर किया जायेगा. अब कोई भी पुलिस अधिकारी इस थाना क्षेत्र का मामला नहीं है, कहकर नहीं टहला सकते हैं. महिलाओं और कमजोर वर्गों के मामले को प्राथमिकता से निपटरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शांति, सौहार्द बनाए रखने के साथ लोकतंत्र की हिफाजत बनाए रखने की संविधान में परिकल्पना की गयी है. उन्होंने यह भी कहा कि लिखित के अलावा ई-मेल और फोन के जरिए भी अपनी बात रख सकते हैं. लोग इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं. पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन में पुलिस से शिकायत मिलने पर मुख्यालय से मॉनटरिंग होगी. डीआईजी ने कहा कि पुलिस जमीन कब्जा नहीं करा सकती. यदि ऐसा प्रमाणित हुआ तो उनके खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसपी एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि नागरिकों की शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा. पुलिस और आमजनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना कार्यक्रम का मुख्य मकसद है. यह पुलिस की अनूठी पहल है. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में जन शिकायत कोषांग का गठन किया गया है. मौके पर जिला विधिक प्राधिकार सचिव गौतम कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, थाना प्रभारी सुजीत कुमार, विनय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button