Jamtara

कस्तूरबा की शिक्षिका का पंखे से लटका मिला शव, प्यार में धोखा मिलने से थी परेशान

Jamtara: जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कंप्यूटर शिक्षिका स्वीटी दास का पंखे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है. घटना के संदर्भ में मृतका के परिजनों ने बताया कि उसे प्यार में धोखा मिला था. जिसकी वजह से वह परेशान थी. वहीं उन लोगों ने घटना के पीछे हत्या की आशंका भी जताई है. फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा ले आई है.

जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुलडंगाल निवासी स्वीटी दास कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर में कंप्यूटर टीचर थी. कुछ महीने पूर्व उसकी शादी कोडरमा में हुई थी. लेकिन फतेहपुर प्रखंड के जोरडीहा गांव के एक युवक अपूर्व गोस्वामी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतका के भाई विश्व विकास ने बताया कि अपूर्व के कहने पर स्वीटी ने रिश्ता तोड़ने की बात कही. परिवार वालों ने समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो परिवार वाले सहमत हो गए और लड़कों वालों से बात कर रिश्ते को समाप्त कर दिया. इस बात की जानकारी स्वीटी ने अपूर्व को दी. उसके चार-पांच दिन बाद और अपूर्व ने उससे शादी करने से यह कहकर इंकार कर दिया कि उसके घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं.

विद्यालय प्रबंधन के व्यवहार पर भी परिजनों को शक

स्वीटी के भाई विश्व विकास ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में क्लास लेते समय उसने बोला कि वह थोड़ी देर में आ रही है और अपने कमरे में चली गई. जब क्लास समाप्त होने तक नहीं लौटी तो लोगों ने जाकर देखा वह फंदे से लटकी हुई थी. तब स्कूल से उन्हें बताया कि उसकी तबीयत खराब है. जब सब लोग पहुंचे तो वार्डन के पति ने कहा कि पुलिस को मत बताइए और जल्दी लाश को यहां से ले जाइए. मृतक के भाई एवं परिजनों ने इस बात पर आशंका जताते हुए बताया कि उसके कमरे का एक दरवाजा बंद था और दूसरा दरवाजा खुला हुआ था. विकास ने कहा कि हो न हो उसकी हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया गया हो. फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा लाया गया है. वहीं पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. मृतका के परिजनों ने बताया कि इस संदर्भ में लिखित शिकायत थाने में दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र कर रहा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार, 21 अप्रैल को राज्य में इंडी गठबंधन करेगा उलगुलान: कल्पना

Related Articles

Back to top button