
Ranchi: केंद्रीय प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को स्वयं सेवा सहायता समूहों से जोड़ने के लिए सर्वे का काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने गुमला में 6,500 एवं देवघर में 9600 लाभुकों के सर्वे कार्य अब तक पूरा नहीं होने पर चिंता जतायी है और इन जिलों के अधिकारियों को अविलंब सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. जिलों के लाभुकों की सूची भी जेएसएलपीएस को दी गयी है. सारी प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है. पीएम आवास योजना के सारे लाभुकों को एसएचजी से जोड़ने के बाद इन्हें स्वरोजगार से भी जोड़ा जायेगा. यह प्रयास किया जा रहा है कि जिन्हें आवास दिया गया है उनके पास अपना बेहतर रोजगार भी हो. एसएचजी के जरिये कई विकास कार्य भी चलाये जाने हैं. सारे जिलों की सूची तैयार करने के बाद सभी लाभुकों को एसएचजी से जोड़ा जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद ईडी की 4 दिनों की रिमांड पर




