
Ranchi : झारखंड में चंपाई सोरेन सरकार में अगले 2-3 दिनों के भीतर मंत्रिमंडल के विस्तार की उम्मीद है. विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में विश्वास मत हासिल करने के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने यह बात कही. सदन से बाहर पत्रकारों के मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि यह जल्द होगा. 2-3 दिनों में ऐसा कर लिये जाने की बात उन्होंने कही. राज्य में अब आगे विकास कार्यों को गति के मसले पर कहा कि पूर्व में हेमंत सोरेन ने जो विकास का खाका तैयार किया था, शीघ्र ही उस पर काम होगा और उसे गति दी जायेगी. राज्य में विधि व्यवस्था के स्तर से लेकर हर स्तर पर प्रदेश की जनता के हित में काम किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद ईडी की 4 दिनों की रिमांड पर



