
Chakradharpur: अंजुमन इस्लामिया चुनाव आयोग चक्रधरपुर द्वारा चुनाव लड़ रहे 22 उम्मीदवारों के बीच चुनाव निशान का वितरण किया गया. इस अवसर पर चाईबासा अंजुमन इस्लामिया के सचिव फैयाज खान बल्लो भाई ने चक्रधरपुर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को मोटिवेट किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव पुरी तरह सामाजिक है. इसे राजनीतिक रंग नहीं दें. सभी प्रत्याशी एक दूसरे से मिलें, बातें करें, जलपान करें, भोजन की दावत में बुलायें. क्योंकि इससे भाईचारगी बढ़ेगी. 22 में से 5 प्रत्याशी ही चुनाव जीतेंगे, शेष 17 भी कौम की सेवा करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने चुनावी प्रतिद्वंदी से संबंध बेहतर बनाकर रखना होगा. क्योंकि अंजुमन में काम करने के लिए बहुत अवसर हैं. उन्होंने कहा कि इमानदारी सबसे बड़ी दौलत है. जो व्यक्ति जीत कर अगले तीन सालों तक इंसाफ की कुर्सी पर बैठेगा, उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ेगी. चेयरमैन शाहिद अनवर ने प्रत्याशियों को मतदान और मतग़ना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दिये.

मतपत्र में क्रमवार चुनाव निशान
अध्यक्ष (सदर)
1. मो अशरफ : सीढ़ी
2. मो तजम्मुल हुसैन : अंगूठी
3. मो जुनैद : सेब
4. मो शहज़ाद मंजर : तलवार
5. मो मुमताज़ अंसारी : हैट
उपाध्यक्ष नायब (सदर)
1. एकराम हुसैन : चांद
2. सोहैल असलम : टॉर्च
3. सफदर अली : छाता
4. मो इम्तियाज : आम
5. नदीम अहमद : बल्ला
सचिव (सेक्रेटरी)
1. बैरम खान : ताला चाभी
2. साजिद अनवर : घर
3. मो इफ्तेखार अहमद : जीप
4. मो शकील अंसारी : नाव
सहायक सचिव (नायब सेक्रेटरी)
1. तौसीफ अख़्तर : तारा
2. मो एजाज़ खान : ताज
3. मो एकराम अहमद : कंघी
4. मो सद्दाम हुसैन : गिलास
कोषाध्यक्ष (खाजिन)
1. अरशद अहमद खान : ढाल
2. शाहबाज आलम : लिफाफा
3. मो तौकीर : केतली
4. मो कैसर हुसैन : किताब




