Sports

सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: झारखंड टीम के लिए ट्रायल संपन्न, जानें किनका नाम हुआ फाइनल

Ranchi: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंडोर स्टेडियम, देवघर में 39 वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम हेतु ट्रायल हुआ. 9 -11 सितम्बर तक गुवाहाटी (असम) में होने वाले चैंपियनशिप के लिए झारखंड ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रॉयल का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ (Ad hoc committee) के द्वारा किया गया.

जिन खिलाड़ियों ने झारखंड टीम में जगह बनाई, वे हैं-

अंडर-५४- ब्रजेश कुमार (गोड्डा) अंडर- ५८ आदित्य कुमार सिंह (धनबाद)

अंडर – ६३ उत्कर्ष कुमार सिंह (जमशेदपुर)

अंडर ६८ अजय कुमार रजवार (धनबाद)

अंडर ७४ आकाश साव (देवघर) अंडर ८० अभिनव मोदनवाल (धनबाद)

अंडर ८६ आशीष झा (देवघर)

बालिका वर्ग

अंडर ४६ – थापना हांडिक (बोकारो)

अंडर ४९ रिया (रांची)

अंडर ५३ वर्णिका (गोड्डा)

अंडर ५८ सोनामिका(रांची)

अंडर ६७ प्रिया घोष

इस ट्रायल प्रतियोगीता में ऑफिशियल्स में संतोष शर्मा (बोकारो)अमित कुमार (धनबाद) सैयद फारूक नदीम (रांची) रबीउल हुसैन (देवघर) झारखंड ताइक्वांडो सचिव नीरज कुमार एडहॉक कमिटी के अनुप कुमार बरनवाल एवम् राजीव रंजन, मोहम्मद अजीजुल्लाह, दिलिप कुमार,ओम प्रकाश यादव, गिरिधारी यादव, शकील अंसारी, रविकेश कुमार सिंह, व चन्दन मिश्रा मौजूद थे. सभी खिलाड़ीयो को जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार झा ने शुभकामनाएं दी हैं तथा जीत की कामना की है.

Related Articles

Back to top button