JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

बैठक के बहाने सुबह-शाम यूपीए में हो रही विद्यायकों की गिनती, शनिवार को भी 11 बजे से बैठक

Ranchi: झारखंड में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार फिलहाल हिचकोले खा रही है. आफिस ऑफ प्रॉफिट के मामले में राज्यपाल ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है. संभावना है कि शनिवार को निर्वाचन आयोग इस बाबत अधिसूचना जारी कर दे. इस बीच झारखंड की सत्ताधारी गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है. सुबह शाम विद्यायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में हो रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुबह शाम बैठक कर विद्यायकों की गिनती की जा रही है. शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विद्यायकों के जुटान होगा.

डिनर डिप्लोमेसी में 40 विधायक पहुंचे, सीता-बसंत नदारद

सीएम आवास में डिनर डिप्लोमेसी में कुल 40 विधायक शामिल हुए. सीएम आवास से निकलते समय विधायकों ने कहा कि सरकार को कुछ नहीं होने वाला सारे लोग इंटैक्ट हैँ. कल फिर 11 बजे सीएम हाउस बुलाया गया है. विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने को लेकर राजभवन से किसी प्रकार सूचना नहीं आयी है. डिनर डिप्लोमेसी के बहाने महागठबंधन ने अपनी एकजुटता को दर्शाया है. विधायकों ने बताया कि कल फिर बैठक होगी. बैठक में आगे की रणनीति तय की जायेगी. बैठक में कुल 40 विधायक शामिल हुए. बैठक में विधायक बसंत सोरेन और सीता सोरेन अनुपस्थित रहीं.

बैठक से निकलते ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि नेता सदन हैं हमारे बॉस हैं, राज्यपाल का जो निर्णय होगा उसके बाद कोई निर्णय लिया जायेगा. आना जाना लगा रहेगा.

खुद गाड़ी चलाकर पहुंची पूर्णिमा

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह गाड़ी को ड्राइव करते हुए सीएम आवास से बाहर निकली. साथ में विधायक दीपिका पांडे सिंह भी थी. पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि गाड़ी सही दिशा में चल रही है. चिंता की कोई बात नहीं है.

सरकार को कोई खतरा नहीः विजय हासंदा

झामुमो सांसद विजय हांसदा ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है. राज्यपाल के निर्णय का इंतजार है. जो भी बातें आ रही हैं वो ऑफिशियली नहीं आ रही हैं. सरकार पूरी मजबूती के साथ चल रही है. विधायकों की सिक्यूरिटी पर बोले कि ऐसी कोई बात नहीं है.

 

Related Articles

Back to top button