Chaibasa

चक्रधरपुर: तीन माह से नहीं मिला राशन, ग्रामीणों ने किया विरोध

Chakradharpur:  झींकपानी प्रखंड के माता गुटु गाँव मे पिछले तीन माह से राशन मे घोटाला को लेकर बैठक हुआ. जिसमे जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा उपस्थित हुए. ग्रामीणों ने कहा की  ज्योति महिला समूह दवरा पिछले तीन माह से 5-8 kg का राशन कम दें रहा है. बोलने वालो को धमकी दिया जाता है. जॉन मिरन मुंडा ने कहा की झारखण्ड सरकार मे लूट मची हुई है. सारे पदाधिकारी किसी की बात नहीं सुनते. पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान नहीं मिलता सिर्फ रबड़ स्टंप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. पंचायत चुनाव गाँव की सरकार स्थापित करने के लिए है लेकिन पिछले 10 सालो मे ऐसा नहीं हो सका. सरकार जान बूझकर ऐसा कर रही है जिसका विरोध होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर इसका समाधान नहीं होगा तो आगे आंदोलन किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button