ChatraCrime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

चतरा में मध्यप्रदेश से अफीम खरीदने आया व्यक्ति दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

Ranchi: चतरा जिले के राजपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर दो किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी शंकर सुमन मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के सोयद का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 2 किलो अफीम के अलावा बाईक (जेएच13एच0429) व अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर थाना क्षेत्र स्थित पथेल में बाहरी व्यक्ति आया है, जो अफीम खरीदकर बाहर ले जाने वाला है. सूचना पर एक छापामारी टीम पथेल के समीप बाईक सवार आरोपी को पकड़ा.  पुलिस की पूछताछ में अन्य लोगों के नाम भी आरोपी ने बताये है. जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: चतरा- पलामू बार्डर पर पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button