
Dumka : झारखंड आंदोलनकारी सेनानी केंद्रीय समिति का 5 वां केंद्रीय सम्मेलन इंडोर स्टेडियम में गुरूवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रतनलाल सोरेन ने की. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया उपस्थित रहे. सम्मेलन में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारियों के लंबित आवेदन पर ससमय विचार करने एवं चिन्हित आंदोलनकारियों की सम्मान राशि नियमित भुगतान के साथ-साथ आवास, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की मांग पूरी करवाने को लेकर सरकार को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें-करम पर्व से हमें अच्छा कर्म करने की मिलती है सीख : रघुवर दास
आंदोलनकारी परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाये
सम्मेलन कर केंद्रीय समिति ने आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री रधुवर दास के नाम 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांगों में चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मानित राशि भुगतान किया जाये. सम्मानित राशि 3 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया जाये. आंदोलनकारियों को सम्मानित राशि देने का कटअप डेट अगस्त 2015 के बजाये 15 नवंबर 2000 ई निर्धारित हो. आंदोलनकारी परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाये. जिला मुख्यालय में वीर शहीदों का आदमकद स्थापित करवाया जाये. आंदोलनकारियों को राज्य सरकार के विभिन्न बोर्ड, जिला स्तरीय सरकारी समितियों में पदेन सदस्य नियुक्त किया जाये. आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देते हुए पुर्नवास की उचित व्यवस्था की जाये.
इसे भी पढ़ें-BJP नेता देवेंद्र बोले- पुरानी दुश्मनी के कारण मुझ पर चलवायी गयी थी गोली
विधानसभा परिसर में शहीद स्मारक भवन का निर्माण हो
सरकारी स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा, रेल एवं बस यात्रा भत्ता, आवास एवं टेलीफोन की सुविधा दी जाये. आंदोलनकारियों को परिसदन एवं विधानसभा अतिथि निवास में निःशुल्क ठहरने की सुविधा दी जाये. समाहरणालय में आंदोलनकारियों को एक कार्यालय उपलब्ध करवायी जाये, जिससे समस्या का निराकरण आसानी से हो सके. रांची स्थित विधानसभा परिसर में शहीद स्मारक भवन का निर्माण करवाया जाये. जीविकोपार्जन के लिए वाणिज्य एवं आवास के लिए शहरी क्षेत्रों में भूखंड आवंटित एवं आश्रित बच्चों को उच्च तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में आरक्षण दिया जाये.
इसे भी पढ़ें-रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी
प्रतिवर्ष 10 आंदोलनकारी विभूति के रूप में चिन्हित कर सम्मानित करें
आंदोलनकारियों को मरणोपरांत राजकीय सम्मान के अंत्येष्टि किया जाये. प्रतिवर्ष 10 आंदोलनकारी विभूति के रूप में चिन्हित कर सम्मानित किया जाये. सम्मान के रूप में एक लाख रुपया नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाये. इस अवसर पर आंदोलनकारी महिला एवं पुरूष को अंग वस्त्र पहना एवं माला पहना झामुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने सम्मानित किया. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सोनेलाल हेम्ब्रम, जिला अध्यक्ष बाबूराम सोरेन, जिला सचिव सुप्रियो दास गुप्ता, कुंडहित से बोरो सोरेन, प्रमोद मंडल आदि उपस्थित थे.





