
Chakradharpur: जय बजरंगबली, जय श्री राम के जयघोष के बीच कलश यात्रा निकाला गया. मोका था शहर के टोकलो रोड बिस्कुट फैक्ट्री के सामने स्थित शिव मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का। इस अवसर पर मंदिर परिसर से गुरुवार को गाजे-बाजे के बीच कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा टोकलो रोड से निकलकर पुरानी रांची रोड, भगत सिंह चौक, चेकनाका, थाना रोड होते हुए मुक्तिनाथ महादेव घाट पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलश में श्रद्धालुओं ने जल लेकर विधिवत संकल्प लिया और भगवान बजरंगबली आप जय श्री राम की जय जयकार करते हुए पुन: मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
शुक्रवार को शिव मंदिर में विधिवत पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पुजारियों द्वारा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर में भव्य भंडारा का आयोजन होगा। वहीं कलश यात्रा में मुख्य रूप से इंदरलाल विश्वकर्मा, निताई महतो, बबलू सिंह, राजा सिंह, बबलू गोप, गौरांगो महतो, शत्रुघ्न महाली, दुर्गा जोंको, गोपाल सोनी, अनूप विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी.




