Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDERTop Story

Ranchi: संगठन के लोगों को खाना खिलाने वाला इंदल गंझू बना मध्य जोन का शीर्ष कमांडर, पुलिस दबिश बढ़ी तो किया सरेंडर

Ranchi: 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंझू ने गुरुवार को रांची आईजी कार्यालय में पुलिस एवं सीआरपीएफ पदाधिकारियों के समक्ष सरेंडर कर दिया. बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैना गांव निवासी इंदल गंझू उर्फ उमा उर्फ इंदल लगभग 20 वर्ष पहले भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा था. लेकिन हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश और लगातार चल रहे एंटी नक्सल अभियान व  जंगलों में सुरक्षाबलों की पहुंच के चलते अब सरेंडर कर दिया. उसने बताया कि शुरू के दिनों में पार्टी के लोग अक्सर गांव आते थे. इंदल उन्हें खाना खिलाने का काम करता था. इंदल का गांव में ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर इंदल गंझू संगठन से जुड़ गया. और सरेंडर करने तक मध्य जोन का शीर्ष कमांडर बन बैठा.

इसे भी पढ़ें: मध्य जोन का शीर्ष कमांडर 15 लाख का इनामी रीजनल कमांडर नक्सली इंदल गंझू पर बिहार और झारखंड में दर्ज हैं 145 मामले

जेल से निकलने के बाद की बताई रणनीति

उसने बताया कि जेल से निकलकर खेती बारी का काम करेंगे. इसके साथ ही सामाजिक काम करने की भी इच्छा है. मध्य जोन के शीर्ष नेता संदीप यादव के मौत के पश्चात संगठन के विस्तार नीति निर्धारण कार्रवाई की योजना एवं क्रियान्वयन में इंदल गंझू का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मध्य जोन के चतरा, पलामू सब जोन एवं कोलेश्वरी सब जोन माओवादी का सुरक्षित जोन रहा है. इंदल गंझू के सरेंडर करने से मध्य जोन में संगठन का बड़ा झटका माना जा रहा है.

झारखंड बिहार के पांच जिलों में था सक्रिय 

15 लाख का इनामी नक्सली इंदल गंझू चतरा, हजारीबाग, पलामू, बिहार के गया और औरंगाबाद जिले के 145 कांडो में वांछित था. विगत चार माह में चार बार पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुये. 28 जनवरी को मुठभेड़ के दौरान राजेश बैगा मारा गया था. इसके बाद 3 अप्रैल को गौतम पासवान समेत पांच नक्सली मुठभेड़ में मारे गए थे. इंदल गंझू पर बिहार-झारखंड में करीब 145 केस दर्ज हैं. बिहार में 91 मामले दर्ज है, जबकि झारखंड में 54 मामले दर्ज हैं. सबसे अधिक बिहार के गया जिले में 78 मामले दर्ज हैं. बीते साल सितंबर माह में चतरा जिले में हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, इस मुठभेड़ में भी इंदल गंझू भी शामिल था.

झारखंड पुलिस की माओवादियों से अपील 

आईजी ने कहा कि सभी नक्सली को चेतावनी दी जाती है कि वे हिंसावादी विचारधारा को छोड़कर सरेंडर करे. तछा झारखंड सरकार की आत्मसर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा का लाभ लेकर मुख्य धारा से जुड़े अन्यथा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुये फरार नक्सलियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button