JharkhandJharkhand StoryRanchi

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एडमिशन शुरू, रांची के पांच स्कूलों की 998 सीटें उपलब्ध

Ranchi: रांची जिले के पांच स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिन 5 स्कूलों में एडमिशन लिया जाएगा, वहां कुल 998 सीटें हैं. यह सीटें क्लास 6 से 11वीं तक में हैं. इन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होगी. पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होगी. डीएसइ कार्यालय ने आवेदन का फॉर्म जारी कर दिया है. डीएसइ ऑफिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टूडेंट्स को जिस स्कूल में एडमिशन लेना है, वही आवेदन जमा करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है. इस तारीख के बाद दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: गुमला में BDO और अन्य स्टाफों के लिए बनेगा सरकारी आवास, कस्तुरबा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल में किचेन शेड और डायनिंग हॉल भी

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा एडमिशन

बच्चों का एडमिशन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. यह परीक्षा विद्यालय स्तर पर होगी. जिस के रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा. नामांकन से संबंधित प्रक्रिया में किसी भी तरह का संशोधन का अधिकार जिला चयन समिति के पास सुरक्षित होगा. वहीं एडमिशन में जिला चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा.

इन स्कूलों में होगा एडमिशन

टीभीएस उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर
अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ साहदेव जिला स्कूल
राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातू
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नामकुम
मॉडल स्कूल कांके

सीटों की संख्या

टीवीएस उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर
क्लास 6 : 40
क्लास 7 : 32
क्लास 8 : 15
क्लास 9 : 80
11 वीं आटर्स : 80
………………………………….
जिला स्कूल

क्लास 6 : 80

क्लास 7 : 65

क्लास 8 : 48
क्लास 9 : 13
11 वीं आटर्स : 80
11वीं साइंस : 80
11वीं कॉमर्स : 40
…………………………………
राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातू

क्लास 6 : 80
11 वीं आर्ट्स : 120
11वीं साइंस : 40
11वीं कॉमर्स : 40
…………………………………
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नामकुम
क्लास 6 : 25

मॉडल स्कूल कांके

11 वीं साइंस : 40
11 वीं कॉमर्स : 40
11वीं आर्ट्स : 40

Related Articles

Back to top button