JharkhandLead NewsRanchi

रांची: अब तक बिजली के खंभे नहीं हुए शिफ्ट, कचहरी चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क चौड़ीकरण में देरी

100 बिजली के खंभों को सड़क किनारे से करना है शिफ्ट

Ranchi: राजधानी के प्रमुख सर्कुलर रोड को फोरलेनिंग एवं चौड़ीकरण करने की कार्रवाई बिजली विभाग के असहयोगात्मक रवैये के कारण शुरू नहीं हो पा रही है. नगर विकास विभाग ने कचहरी चौक से कांटाटोली चौक तक 2.772  किलोमीटर सड़क को फोरलेनिंग करने की सभी जरूरते पूरी कर ली है. इस कार्य के लिए एजेंसी को कार्यादेश भी दिया जा चुका है.

पिछले अगस्त 2022 से ही बिजली बोर्ड को लगभग एक सौ खंभो एवं 30 ट्रांसफारमर को किनारे करने के लिए प्राक्कलन  उपलब्ध कराने के संबंध में पत्राचार किया जा चुका  है. साथ ही 11 केवीए, 33 केवीए, 440 वोल्ट और 220 वोल्ट के तारो को भी भूमिगत करने के लिए प्राक्कलन को नई दर से तैयार करने का अनुरोध पत्रों के माध्यम से किया जा चुका है. लेकिन बिजली  विभाग द्वारा आठ महीने के बाद भी प्राक्कलन  उपलब्ध नहीं कराया  है. जिसके कारण फोरलेनिग का कम बाधित हो रहा है. सर्कुलर रोड के दोनों किनारों पर महत्वपूर्ण शिक्षण एवं कोचिंग  संस्थान है . इस वजह से   सर्कुलर रोड हमेशा जाम की समस्या से त्रस्त रहता है . इसको दूर करने के लिए सड़क को 15 से 17 मीटर चौड़ाकर फोरलेनिंग  किया जा रहा है. वर्तमान में इसकी चौड़ाई 9 से 10 मीटर है .

जुडको द्वारा सर्कुलर रोड के दोनो किनारों पर यूटिलिटी डक्ट एवं ड्रेनेज बनाया जायेगा. इसके अलावा वाटर  एटीएम , शौचालय , पार्किंग जोन, बस स्टाप और वेंडिंग जोन का भी निर्माण किया जायेगा. डक्ट में बिजली के तार ले जाये जाने रखरखाव और प्रबंधन की लागत बहुत कम हो जाएगी  . सीसीटीवी कैमरा भी लगेगा. डक्ट में सभी प्रकार के केबल भूमिगत कर दिये जायेंगे. यह योजना लगभग 51 करोड़ की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जातिगत जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने लगायी रोक

Related Articles

Back to top button