
Ranchi: राज्य में एक बार फिर से मौसम का रूख बदल रहा है. राजधानी समेत आस पास के इलाकों में बादल छाये हुए है. यहां राज्य भर में बादल का असर देखा जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 21 और 22 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्से में बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ ही इन जिलों में थंडरिंग की भी जानकारी दी गयी है. इसमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा जामताड़ा, पाकुड़ साहेबगंज जिला शामिल है.
23 फरवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिहंभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, खूंटी़ समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है. 24 फरवरी से राज्य भर में मौसम साफ रहेगा. 25 फरवरी को सुबह और शाम के वक्त कोहरा का असर देखा जायेगा.
वहीं, 26 फरवरी से राज्य में बारिश की संभावना है. बारिश राज्य के पश्चिमी हिस्से में होगी. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने न्यनूतम तापमान में अब गिरावट की जानकारी नही दी है. केंद्र ने कहा कि न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में वृद्धि दर्ज की जायेगी. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. गरम हवाओं के कारण भी लोगों को ठंड का एहसास कम होगा.
राजधानी रांची की बात करें तो राजधानी में आने वाले कुछ दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव नहीं देखा जायेगा. यहां 21 और 22 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. जबकि 23 फरवरी से आसमान साफ रहेगा. तापमान की बात करें तो 24 फरवरी तक राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और औसतन अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की संभावना है.




