Chatra

चतरा: मंत्री ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

Chatra: वन विभाग परिसर में रविवार को श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया. शिविर मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान रांची एवं वन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन  दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वन विभाग के द्वारा इस तरह का आयोजन सराहनीय है. इसके लिए मीनाक्षी नेत्रालय के चिकित्सक और वन विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं. ऐसे निःशुल्क शिविर लगाने से गरीबों को काफी सहूलियत होगी. इस तरह के शिविर समय समय पर लगने चाहिए. आज के समय में हरेक लोगों को संयमित जीवन जीना चाहिए. संतुलित आहार, शुद्ध हवा, पानी, भोजन का सेवन करना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके. शिविर में विभिन्न स्टाल लगाए गए थे जिसमें छाती विशेषज्ञ विकास कुमार गुप्ता, नेत्र के अभिषेक कुमार सिंह,  मधुमेह एंव थाइराइड के आशुतोष कुमार सिंह एंव दंत विशेषज्ञ चंदन कुमार सिंह द्वारा लगाया गया था. शिविर में पशु का दवाई भी वितरण किया गया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र सुमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिलापरिषद सदस्य चंद्रदेव गोप, वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: 23-24 जनवरी को देवघर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, होगी समीक्षा और पास होंगे राजनीतिक प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button