ChatraJharkhandLead NewsTOP SLIDER

18 लाख का इनामी टीएसपीसी संगठन का कुख्यात उग्रवादी रिजनल कमाण्डर रविन्द्र गंझू उर्फ आक्रमण गिरफ्तार

Chatra : झारखंड समेत अलग-अलग राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम नें कार्रवाई करते हुए 18 लाख के ईनामी रिजनल कमांडर सह संगठन का सेकेंड सुप्रीमों रविन्द्र उर्फ आक्रमण उर्फ ब्रह्मदेव उर्फ रामविनायक को हथियार के साथ धर दबोचा है. साथ ही उसके निशानदेही पर यूएस मेड विदेशी रायफल के साथ भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा व कारतूस भी बरामद किया है. आक्रमण के साथ उसकी पत्नी पूर्व प्रखंड प्रमुख समेत तीन तीन अन्य को भी पकड़ा है. गिरफ्तार नक्सली के पास और उसकी निशानदेही पर 9mm का 03 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 9mm का 15 जिन्दा गोली, .315 का 01 गोली, 01 हुंडई क्रेटा गाड़ी, विभिन्न कंपनियों का 07 मोबाईल, डोंगल (राउटर)-03, M-16 AI राईफल (Property of U.S Govt.)-01, SLR राईफ-01, .315 बोर की देशी निर्मीत राइफल-02, 7.62 एम.एम. का देशी पिस्टल-01, 7.65 एम.एम. का देशी पिस्टल-03, देशी कट्टा-01, M-16 AI राईफल का मैगजीन-03, SLR का मैगजीन-01, अन्य पिस्टल का मैगजीन-02, 9mm का जिन्दा गोली-4597 राउण्ड, 5.56mm का जिन्दा गोली-172 राउण्ड, .315mm का जिन्दा गोली 100 राउण्ड, एम-16 का जिन्दा गोली-90 राउण्ड, 7.62mm का जिन्दा गोली-20 राउण्ड, चितकबरा रंग का 01 मैगजीन पाउच बरामद किया गया है. गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध झारखंड के अलग-अलग स्थान में 70 से अधिक मामले दर्ज है. वही अलग-अलग राज्यों में भी उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. आक्रमण पर राज्य सरकार में 15 लाख और टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए ने 3 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी.

Related Articles

Back to top button