ChaibasaJharkhand

Chaibasa : मुख्यमंत्री के दो दिवसीय चाईबासा आगमन को लेकर टाटा कॉलेज कार्यक्रम स्थल का कोल्हान आयुक्त ने किया निरीक्षण

Chaibasa : चाईबासा के टाटा कॉलेज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा शशिंद्र कुमार बड़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, प्रभारी नजारत उपसमाहर्ता जयंत रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. 24 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री का चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में चाईबासा और सिमडेगा जिले का संयुक्त समीक्षा बैठक प्रस्तावित है. इसी को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था, समुचित पार्किंग की व्यवस्था, माननीय मंत्री, विधायक गण और पदाधिकारियों हेतु बैठने की व्यवस्था, हेलीपैड का निरीक्षण किया गया और जहां कमी पाई गई वहां व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सख्त रूप से निर्देश देते हुए कहा गया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे.

Related Articles

Back to top button