
Ranchi: झारखंड में पांच आरओबी, चतरा व सिमरिया बाइपास समेत कुल 10 परियोजनाओं पर काम अब तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है. इन परियोजनाओं के लिए टेंडर भी करीब दो साल पहले अवार्ड कर दिया गया है पर जमीन, वन भूमि क्लीयरेंस आदि के अभाव में अब तक वर्क अपंवाईट नहीं किया जा सका है. यानि ठेकेदार का चयन होने के बाद भी उसे काम शुरू करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है. इंजीनियरों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 99 किमी पुल-सड़क इत्यादि का कमा फंसा हुआ है जिसमें 1313 करोड़ से अधिक की राशि का काम पेंडिंग हैं. कुछ में शुरूआत भी किया गया है पर वह गति नहीं पकड़ा सका है. सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इसको लेकर काफी नाराजगी भी जतायी है और भूमि संबंधी समस्या व वन भूमि, अतिक्रमण, मुआवजा वितरण इत्यादि को हटाने को कहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी दौरा झारखंड की राजधानी रांची में हैं, ऐसे में इन परियोजनाओं की स्थिति पर भी जानकारी वे लेंगे, अधिकारी इसकी तैयारी कर रहे हैं. स्वीकृत योजनाओं पर काम कराने की दिशा में कोशिश हो रही है.आरओबी निर्माण: एनएच 75 ई, रांची-चाईबासा सड़क में किमी 154.831, एलसी नं.21, अवार्ड तिथि-9.01.2023, प.सिंहभूम, 61.06 करोड़. आरओबी निर्माण: किमी 160.327, एनएच 75 ई एलसी 24, 9.01.2023, प.सिंहभूम, 1.9 किमी, 99.03 करोड़.आरओबी निर्माण: किमी 164.444, एनएच 75 ई, एलसी नं.26, 9.1.2023, प.सिंहभूम, 2.2 किमी, 78.17 करोड़आरओबी निर्माण: किमी 168.954, एनएच 75ई एलसी नं-30, 9.01.2023, प.सिंहभूम, 73.33 करोड़सिमरिया बाइपास निर्माण दो लेन पेब्ड सोल्डर एनएच 99, अवार्ड तिथि 24.11.2023, चतरा, 13.96 करोड़, 3.2 किमी चतरा बाइपास निर्माण, चतरा शहर से ओल्ड एनएच 22, अवार्ड तिथि, 21.11.2023, चतरा, 138.50 करोड़, 14.11 किमी, धरमपुर में दो लेन सड़क, पाकुड़, अवार्ड तिथि 12.01.2024, 151 कराड़ एनएच 419 किमी 11 में आरओबी निर्माण, चितरंजन, 30 जनवरी 2024 लंबाई 0.9 किमी, 33.11 करोड़ सिविल कॉसट, भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग अलग.दो लेन सड़क किमी 8.56, जामताड़ा में 145.45 करोड़,दानरो न्रदी पर पुल का पुनर्निर्माण, एनएच 343, 0.75 करोड़.




