DeogharJharkhandLead NewsRanchi

23-24 जनवरी को देवघर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, होगी समीक्षा और पास होंगे राजनीतिक प्रस्ताव

Ranchi/Deoghar: प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 23 और 24 जनवरी को देवघर में होगी. प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक मैहर रिसॉर्ट, देवघर में आयोजित होनी है. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किये जाने की सूचना है. साथ ही पिछली बैठक और उसके मुताबिक किये गये कार्यक्रमों और अन्य पहलुओं की समीक्षा भी होगी. 23 जनवरी को सुबाह 10 बजे प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुरू होगी. दोपहर 2.30बजे कार्यसमिति का विधिवत उद्घाटन होगा. अगले दिन 24 जनवरी की दोपहर 12 बजे इसका समापन होगा. इसी दिन बैठक के समापन के पूर्व राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे. बैठक में विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी एवं सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और अन्य प्रमुख नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा. उधर, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह 21 जनवरी से देवघर में जमे हुए हैं. साथ ही प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहु के अलावा बालमुकुंद सहाय, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उनके साथ सारी व्यवस्थाओं को फाइनल करने में लगे हैं. मैहर रिसॉर्ट में करीब 500 पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पूरे देवघर शहर को बैठक के लिहाज से सजाया गया है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: राज्य के तीन जिलों में बनेंगे 17 मॉडल स्कूल

Related Articles

Back to top button