ChatraJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

राजकीय इटखोरी महोत्सव का पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया शुभारंभ

Ranchi: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को चतरा के इटखोरी प्रखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय (19-21 फरवरी) राजकीय इटखोरी महोत्सव का शुभारंभ किया. चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जनार्दन पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता के साथ मां भद्रकाली की पूजा अर्चना करने के बाद दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव का शुभारंभ किया गया. अतिथियों ने उपस्थित भक्तों और अन्य लोगों को सम्बोधित करते महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं भी दीं. कार्यक्रम में डीसी रमेश घोलप, एसपी विकास पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे.

बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार, कवि, डांस ग्रुप समेत अन्य कलाकार अपने कलाओं से
जिले के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के मां भद्रकाली मंदिरा परिसर में 19, 20 एवं 21 फरवरी को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 का आयोजन निर्धारित है.

ऐसे होंगे कार्यक्रम

राजकीय ईटखोरी महोत्सव के पहले दिन 19 फरवरी को विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख वादन एवं डमरू वादन कार्यक्रम तय है. न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र द्वारा नागपुरी नृत्य, नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड छउ नृत्य, नीरज डांस एकेडमी चतरा द्वारा डांस, राजीव निगम द्वारा कॉमेडी, लोकगायिका चंदन तिवारी द्वारा भोजपुरी और अन्य गाने की प्रस्तुति, बॉलीवुड गायक सलमान अली द्वारा भी गायन कला का प्रदर्शन होना है.
20 फरवरी को सेमिनार, सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप द्वारा योगासन, साक्षी प्रिया दुबे द्वारा लोकगीत, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल चतरा द्वारा डांस, मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य, रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप तथा जॉली मुखर्जी द्वारा बॉलीवुड गायन होगा.
21 फरवरी को प्रदर्शनी, वर्षा ऋतृ एण्ड ग्रुप द्वारा नागपुरी एवं खोरठा डांस, अनुज्ञा शार्मा द्वारा लोकगीत, सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप चतरा द्वारा डांस, अथर्व बख्शी द्वारा बॉलीवुड गायन, दिवस कुमार, धनबाद द्वारा बॉलीवुड गायन, अभिषेक प्रधान द्वारा गायन, आर्यन राय द्वारा गायन, डॉ0 विष्णु सक्सेना, पदमिणी शार्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल द्वारा हास्य कवि एवं प्रेमगीत पेश किये जायेंगे. रात्रि 10ः30 बजे समापन समारोह आयोजित होगा.

Related Articles

Back to top button