
Jamshedpur : ईडी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा में रोष का माहौल है. इसको लेकर शनिवार को जेएमएम नेताओं के साथ साथ जेएमएम कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंचे. इस दौरान जेएमएम जिला अध्यक्ष सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पोटका विधायक संजीव सरदार और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ईडी द्वारा किए गए इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. विधायक रामदास सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा ईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री ईडी का इस्तेमाल कर अपने विरोधी पार्टियों पर जबरदस्ती कार्रवाई कर रही है. जब तक केंद्र की सरकार इस मामले को संज्ञान में लेकर समन वापस नहीं लेती तब तक जेएमएम इसी तरह प्रदर्शन करती रहेगी.




