Court NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderRanchi

चारा घोटाला:  एक और मामले में सीबीआई की ओर से बहस पूरी, सोमवार से बचाव पक्ष की ओर से बहस होगी शुरू

Ranchi:  बहुचर्चित चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में सीबीआई की ओर से गवाही के बाद बहस की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. शनिवार को मामले में अभियोजन की ओर से अंतिम बहस की गई. इसके साथ ही कोर्ट ने बचाव पक्ष से सोमवार से बहस प्रारंभ करने का निर्देश दिया. फर्जी आवंटन पत्र के आधार पर लगभग 36.26 करोड़ की सरकारी राशि की अवैध तरीके से निकासी का यह मामला डोरंडा कोषागार से वर्ष 1990 से 1995 की अवधि का है. वर्ष 1996 में सीबीआई ने इस मामले में कुल 192 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें: बेरमो में कोयला कारोबारी अजय सिंह के घर मिला रुपयों से भरा बैग, नोटों की हो रही गिनती

मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की अदालत में हुई. सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक रवि शंकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बहस पूरी होने के बाद अब 129 उन आरोपियों की ओर से बहस होगी,जो इस मामले में ट्रायल फेस कर रहे हैं. इन आरोपियों में रांची जिला पशुपालन विभाग के तत्कालीन पदाधिकारी और आपूर्तिकर्ता शामिल हैं. लगभग 26 वर्षों तक चली लंबी सुनवाई के दौरान 192 आरोपियों में से 62 आरोपियों का निधन हो गया. बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद इस मामले में फैसला आने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button