JharkhandLohardagaNEWS

लोहरदगा : थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

Lohardaga : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर लोहरदगा थाना परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने किया. बैठक में पूजा समिति, जनप्रतिनिधि,गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों पर दण्डाधिकारी तथा पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने की अपील की.

वहीं एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों पर अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी. उन्होंने लोगों से प्रेम व उत्साह के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील किया. वही बैठक में नियमित रूप से पानी, बिजली व साफ सफाई करने की बात कही गई. सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर जिले के सभी पूजा पंडालों व अन्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सभी पूजा पंडाल के निकट सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक गाना नहीं बजाएंगे. सभी मिल जुलकर दुर्गा पूजा को मनाएंगे. किसी भी परिस्थिति में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, यदि अफवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत सूचना पुलिस को देंगे. किसी भी स्थिति में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें.

नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा की पूजा पंडाल में मां की दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए महिला और पुरुषों के लिए प्रवेश द्वार अलग अलग बनाया जाए. पूजा कमेटी विसर्जन जुलूस तय रूट पर करें ताकी प्रशासन आपके सहयोग के लिए तत्पर रह सकें. दुर्गा पूजा सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ पूजा का संचालन करें. उन्होंने कहा कि आपसी समन्वयन स्थापित कर मां की पूजा कर अच्छे नागरिक होने का सभी परिचय दे . मौके पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ डीके सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष इंद्रजीत लाकड़ा उर्फ संतोष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: थम गई राजू श्रीवास्तव की हंसी, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

Related Articles

Back to top button