JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Ranchi News: 19.23 करोड़ खर्च कर नगर निगम ग्राउंड वाटर से लेकर बोरिंग तक करेगा दुरुस्त

Ranchi:  राजधानी में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. बोरिंग कराने के बाद भी कई इलाकों में लोगों को निराशा हाथ लग रही है. ग्राउंड वाटर लेवल तेजी से नीचे जा रहा है. ऐसे में रांची नगर निगम ने सिटी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बजट में बड़ी राशि का प्रावधान किया है. जिससे कि ग्राउंड वाटर से लेकर एचवाइडीटी बोरिंग को दुरुस्त किया जाएगा. वहीं नई जगहों को चिन्हित करते हुए डीप बोरिंग कराकर पानी की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को अपने घरों के आसपास ही पानी की सुविधा मिल सके. बताते चलें कि फिलहाल 19.23 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड दौरे पर ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा, कोल्हान में ग्रामीण विकास योजनाओं का लेंगे जायजा

सिटी में कई इलाके ड्राई जोन घोषित

राजधानी में कई इलाके ड्राइ जोन हो चुके है. इनमें कांके, रातू रोड, हरमू कॉलोनी से लेकर विद्यानगर, न्यू मधुकम, किशोरगंज, आनंद नगर, मधुकम, खादगढ़ा, टैगोर हिल, बरियातू रोड तक ग्राउंड वाटर लेवल काफी नीचे जा चुका है. इन इलाकों में 600-700 फीट बोरिंग कराने के बाद ही पानी मिल पाता है. वहीं कई जगहों पर तो बोरिंग 1000 फीट कराने पर भी पानी का लेवल नहीं है. इन समस्याओं को दूर करने के लिए ही कम्युनिटी रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने की तैयारी है. जिससे कि आसपास के इलाके में ग्राउंड वाटर लेवल मेंटेन रहेगा.

डीप बोरिंग के साथ टैंक भी लगेगा

रांची नगर निगम के 53 वार्डों में एक-एक वार्ड पर दो-दो एचवाइडीटी (डीप बोरिंग) कराया जाएगा. इसके अलावा 265 मिनी एचवाइडीटी भी कराया जाएगा. जिसमें मोटर के साथ टैंक भी व्यवस्था की जाएगी. जिससे कि लोग पानी ले सकेंगे. इसके अलावा डीप बोरिंग के आसपास भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी. जिससे कि ग्राउंड वाटर लेवल मेंटेन रहे.

इसे भी पढ़ेंःदर्दनाक : बेगूसराय में एमबीए छात्र को तेजाब से नहला कर मार डाला, तीन दिन से था लापता

अनुमानित राशि (रुपए में)

53 वार्ड में रेन वाटर हार्वेस्टिंग – 5,00,00,000

53 वार्ड में 106 न्यू एचवाइडीटी में होंगे खर्च – 6,83,88,974

53 वार्ड में 265 मिनी एचवाईडीटी – 46,14,4450

एक साल परमानेंट लेबर्स को पेमेंट – 37,97,772

डेली लेबर्स को पेमेंट एक साल का – 24,59,520

वैन मेंटेनेंस और डीजल का खर्च – 10,85,000

Related Articles

Back to top button