JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के रास्ते बंगाल ले जा रहे गोवंशीय पशु मांडर पुलिस ने किया बरामद, चालक-खलासी फरार

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची जिले में मांडर थाना पुलिस ने बुधवार अहले सुबह 42 गोवंशीय पशु बरामद किए. बिहार के औरंगाबाद जिले के सोननगर थाना क्षेत्र स्थित बारुण से झारखंड के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था. हालांकि पुलिस को देख चालक और खलासी भाग निकले. गुप्त सूचना के आधार पर मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 किलोमीटर पीछा कर मुड़मा के पास पशु लदा एक 14 चक्का ट्रक (बीआर 26 जीए 5510) को जब्त कर लिया. ट्रक चालक और खलासी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले. पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है. बरामद ट्रक बिहार के औरंगाबाद जिले के मो शमीम खान के नाम पर रजिस्टर है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. पुलिस अज्ञात चालक और खलासी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित आईपीसी की तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी है.

 

 

Related Articles

Back to top button