Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

थम गई राजू श्रीवास्तव की हंसी, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

New Delhi : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया. बता दें कि 42 दिन दिल्ली के एम्स में भर्ती रहने के बाद आज कॉमेडियन ने अंतिम सांस ले ली. कॉमेडियन पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. उनके ठीक होने की सभी को उम्मीद थी. आखिर वे अलविदा कह गए.

10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच 40 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

गौरतलब है कि एम्स में इलाज के दौरान राजू श्रीवास्तव की हालत निरंतर नाजुक बनी हई थी. उन्हें पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया.  बीच में कुछ बारक उनकी बेसुधी टूटी थी लेकिन वे सुध में नहीं थे . डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद आज उन्होंने दम तोड़ दिया और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए.

सेलेब्स-फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

राजू श्रीवास्तव के यूं अचानक अलविदा कहने से सभी शॉक्ड हैं. बॉलीवुड और टीवी गलियारों में मातम पसरा हुआ है. किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा. सोशल मीडिया पर नम आंखों से फैंस और सेलेब्स कॉमेडियन को याद कर रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वो चेहरा जो हमेशा हंसता हुआ ही नजर आया था, चाहे टीवी स्क्रीन हो या सोशल मीडिया अकाउंट, अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर की बदौलत करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजू का यूं अलविदा कह जाना शॉकिंग है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राजू की कमी कोई नहीं पूरी कर पाएगा.

इसे भी पढ़ें: अब किशोरगंज चौक पर भी Foot Over Bridge बनाने की तैयारी में JUIDCO

 

Related Articles

Back to top button