
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के जुगसलाई में विभिन्न विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस की ओर से जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रदर्शन के माध्यम से जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की मांग की. मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, पानी की समस्या जैसे विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान अभिजीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती पर भी बल देने का आह्वान किया. जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि दो दिवसीय दौरे के दौरान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है. जल्द से जल्द समस्याओं के निष्पादन की मांग की जा रही है उन्होंने कहा कि इसके अलावा आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे दमखम के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समस्याएं दूर नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें : गुमला के सरिता पंचायत में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम,खेल सामग्री व कपड़ों का वितरण




