JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : फ्लैट विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला गहराया, एक पक्ष ने एसएसपी से की शिकायत, डीएसपी सीसीआर बना रहे केस उठाने का दबाव

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित मुस्लिम बस्ती में फ्लैट विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला गहराता ही जा रहा है. मंगलवार को इस मामले को लेकर एक पक्ष से ज्योति बेनो बारला एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. एसएसपी से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई थी. घटना के बाद उन्होंने एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था पर अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उल्टा जांच अधिकारी डीएसपी सीसीआर उन्हे केस उठाने का दबाव बना रहे हैं.

उन्होंने एसएसपी से उचित कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि फ्लैट को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है. अपार्टमेंट की जमीन रमीज राजा खान की है. उसने इमरान को अपार्टमेंट बनाने के लिए एग्रीमेंट किया था. फ्लैट बनने के बाद रमीज ने अपने हिस्से का फ्लैट तो ले ही लिया था उसने इमरान के भी हिस्से का फ्लैट हथिया लिया. इसको लेकर छह माह पूर्व प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. रमीज ने इमरान के हिस्से वाले फ्लैट को ज्योति को किराए पर दे दिया था.

21 अप्रैल को इमरान अपने रिश्तेदारों को लेकर फ्लैट में कब्जा दिलाने पहुंचा था तभी दोनो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस मामले में एक पक्ष से ज्योति बेनो बारला ने गुड्डू, महमूद और तीन अन्य बुरखे वाली महिला पर छेड़खानी करते हुए मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने और जाति सूचना शब्द प्रयोग करने का आरोप लगाया थे जबकि दूसरे पक्ष से सुल्ताना परवीन ने रमीज राजा खान, जिसान राजा खान, अमन सफेदी, जिसू ,और 5 से 6 अज्ञात पर एक मत होकर मारपीट करने और गहने छीन लेने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें- 66 साल के पूर्व क्रिकेटर Arun Lal दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल करेंगे शादी

Related Articles

Back to top button