
Jamshedpur : परसुडीह के सरजामदा में दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों ने परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया हैं. एक पक्ष से चंद्र मोहन मंडल ने भरत चंद्र महतो, अमित मिश्रा, अभिषेक मिश्रा पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने, धमकी देते हुए रंगदारी मांगने और चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष से भरत चंद्र महतो ने कृतिवास मंडल, शिवकुमार मंडल और चंद्रमोहन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना सोमवार दोपहर की है.
सिदगोड़ा में नाबालिग लापता
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा निवासी एक नाबालिग बीते 18 अप्रैल से लापता है. इस मामले में परिजनों ने मोबाइल नंबर 9319769654 और 7890125626 के धारक पर नाबालिग को बहला फुसला कर भागने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग को तलाशना शुरू कर दिया है.
बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधाकारी के कार्यालय में घुसकर धमकी, मामला दर्ज
बहरागोडा के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में घुसकर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है, इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साह के बयान पर बहरागोड़ा थाना में सुजीत सिंह और 8 से 10 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धमकी देते हुए अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है. घटना सोमवार की बताई जा रही है.
बर्मामाइंस में टेल्को के व्यक्ति से छिनतई
बर्मामाइंस के टीआरएफ़ कंपनी के पास टेल्को निवासी शिव शंकर दास से छिनतई कर ली गई. शिव शंकर दास से बाइक सवार तीन बदमाशों ने छिनतई की. घटना के बाद शिव शंकर ने बर्मामाइंस में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- 66 साल के पूर्व क्रिकेटर Arun Lal दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल करेंगे शादी




