Bihar

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, छात्र-छात्राओं को दी गई उपाधि

Sasaram: आरा में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में शामिल होने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम पहुंचे. जहां उन्होंने जमुहार के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान किया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान भी उपस्थित हुए.

जमुहार के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम मैं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के अलावे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जयसवाल, भाजपा सांसद मनोज तिवारी तथा सांसद गोपाल नारायण सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार ऊर्जावान लोगों की भूमि है. यह ज्ञान की धरती है. यहां के लोग देश के लिए काम करते हैं. आज बिहार में लगातार बड़े-बड़े शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं. जिसमें केंद्र सरकार भरपूर मदद कर रही हैं. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की भी प्रशंसा की. बता दें कि इस दीक्षांत समारोह में 800 पूर्वर्ती छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई.

इसे भी पढ़ें : JSCA Election: जानिए प्रेसिडेंट और दूसरे पदों के लिए किस किस कैंडिडेट ने ठोकी ताल

Related Articles

Back to top button