
Jamshedpur : बीते दिनों पूर्वी जमशेदपुर विधायक सरयू द्वारा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाए गए संगीन आरोप के बाद बन्ना गुप्ता के प्रशंसकों में गुस्से का माहौल है. मंगलवार को बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की ओर से साकची गोलचक्कर पर सरयू राय का पुतला दहन किया गया. इस दौरान सरयू राय मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए. वहीं सरयू राय को चोर भी बताया गया. मौके पर मौजूद राहुल छाबड़ा ने बताया कि सरयू राय द्वारा बन्ना गुप्ता पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है.
सरयू राय मामले को लेकर राजनीति करते हुए अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं. बन्ना गुप्ता को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे है. बता दे कि बीते दिनों सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर गबन का आरोप लगाया था. इस मौके पर राहुल छाबड़ा, पवन तिवारी, सुशील तिवारी, संतोष सिंह, संजय तिवारी, बबुआ झा, रोहन अवस्थी, अभिषेक मोहंती, मो नदीम और शेख नूमान के अलावा अन्य लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Naval Tata Hockey Academy : दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल एकेडमी चैंपियनशिप की आज से हुई शुरूआत




