BiharNEWS

बेतिया: उत्तर भारत के सबसे बड़े चूड़ा मिल में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Bettiah: जिले के चनपटिया चूड़ा मिल में भीषण अगलगी की घटना बुधवार को घटी है.  इस कारण मिल में स्टोर कर रखे गए लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है. आग लगने से चारो तरफ अफरातफरी  मच गई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है.

घटना चनपटिया के वार्ड नंबर छः की है जिसका नाम मां शारदे चूड़ा मिल है. इस मिल को उत्तर भारत का सबसे बड़ा चूड़ा मिल माना जाता है.  अचानक से आग लग गई. वहीं मील के मालिक रामजी प्रसाद ने बताया कि रोज की तरह ससमय मिल चलाई जा रही थी. इसी दौरान  बिजली के शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई है.  आग की लपटे इतनी तेज थी कि प्लास्टिक के बोरी समेत चावल, चूड़ा, धान, मोटर रुम, पैनल रुम के साथ अनेकों इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल कर खाक हो गए.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग द्वारा दमकल से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से मिल के मजदूर व आस पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गई, सभी मिलकर आग बुझाने में जुट गए. वहीं घटना स्थल पर पहुंचे हुए अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार यादव द्वारा बताया गया कि कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : बन्ना गुप्ता फैंस क्लब ने साकची गोलचक्कर में सरयू राय का पुतला फूंका

 

Related Articles

Back to top button