ChaibasaJharkhand

Chaibasa : अंबेडकर जयंती पर तांतनगर में भाईचारा संदेश कार्यक्रम आयोजित

Chaibasa : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देश पर तांंतनगर प्रखंड के काठभारी गांव में भाईचारा संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया. युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य दीनबंधु बोयपाई के नेतृत्व में भाईचारा संदेश कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता का पैगाम दिया गया. कार्यक्रम में बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी. साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाये गये. कार्यक्रम में समाजसेवी चंपेस देवगम, महिला संगठन की भारती देवगम, एमलीन बोयपाई, मनिक कालिंदी, सनातन लोहार, बोडराम सुंडी, सिंगराय बांडरा, सुशीला सवैंया आदि उपस्थित थे.

बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण

दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो, अपने अधिकार की रक्षा करो. इसी के तहत उपस्थित बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की गयी. कहा कि संविधान की पुस्तक राष्ट्र चलाने की ग्रंथ है. देश के सभी संस्थाएं इसी संविधान के माध्यम से चलती है और चलायी जाती हैं. सरकारें बनती है और बनायी जाती है. हर भारतीयों को संविधान उनके कर्तव्य और अधिकारों का बोध कराती है और अमीर गरीब, जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों को समानता का अधिकार देती है. विडंबना है कि आज देश के संकुचित विचार धारा के लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं. संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं. जाति धर्म की भावनाओं को दूषित कर रहे हैं. इसलिए युवा कांग्रेस पूरे राष्ट्र में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाते हुए देश में सद्भावना, एकता बनाए रखने की संदेश देने का काम कर रही है.

Satuaan in Jamshedpur: भोजपुरी परिषद एवं ब्राह्मण संघ ने मनाया सतुआन, मनीफि‍ट में म‍िलन कार्यक्रम आयोज‍ित

Related Articles

Back to top button