
Jamshedpur: शहर के विभिन्न अंचल में पारंपरिक त्यौहार सतुआन पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया. सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने पर यह पर्व मनाया जाता है. यह पर्व बिहार अंचल के लोग मनाते हैं. इस अवसर पर गुरुवार को विश्व भोजपुरी विकास परिषद और ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के सदस्यों ने सतुआन मिलन कार्यक्रम का आयोजन मनीफिट में किया. इसमें शामिल लोगों ने स्नान-दान किया और सत्तू, आम की चटनी, गुड़ का भोग लगाकर उसका सेवन किया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-पाठ भी किया.
शरीर की तपिश दूर करता है सत्तू : श्रीनिवास तिवारी
इस पर्व पर सत्तू का सेवन करने का वैज्ञानिक कारण भी है. विश्व भोजपुरी विकास परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने बताया कि गर्मी के दिनों में सूर्य की तपिश से शरीर का पित्त कुपित हो जाता है. इससे निजात पाने के लिए आम के टिकोरे की चटनी सत्तू के साथ सेवन करने से धूप का असर कम होता है. इसी क्रम में लोग आम का पन्ना पीकर भी सूर्य की तपिश से होनेवाले दुष्प्रभाव को दूर करते हैं. मौके पर विशेष रूप से श्रीनिवास तिवारी, मुन्ना चौबे, महेंद्र पांडेय, कमलेश दूबे, अप्पू तिवारी, पवन ओझा, अंकित आनंद, अरुण शुक्ला, दीपू दुबे, अभिषेक ओझा आदि मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : यहां शराब के शौकीनों की बढ़ी मुसीबत, Beer के साथ Whiskey के कई ब्रांडों की शॉर्टेज




